RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को ले जिला जज ने जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

जिला जज ने झंडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)10 जुलाई।आगामी 13 जुलाई, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज 10 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, उप जिला अग्रणी प्रबंधक अजय प्रताप सिंह के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:सेना दिवस परेड— राजस्थान की झांकी में राज्य की सदियों पुरानी वास्तुकला, पारंपरिक हस्तशिल्प, विश्व प्रसिद्ध लोक कलाओं की दिखी अनूठी झलक।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर प्रो डी के सिंह दी सीख अनुशासन एवं व्यक्तित्व का विकास जरूरी।

rktvnews

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा पौधारोपण और सघन सफाई अभियान चलाया गया!पौधारोपण और संरक्षण जीवन के लिए जरूरी:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

उद्योग मंत्री समीर सेठ ने किया बाल मेले का उदघाटन।

rktvnews

बक्सर: उत्साहपूर्वक मना एथनॉल प्लांट का स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment