RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) निशा ग्रेवाल के द्वारा ढाका प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

RKTVNEWS/मोतीहारी (बिहार)08 जुलाई।अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) निशा ग्रेवाल के द्वारा आज ढाका प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों के उपस्थिति की जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ रखने एवं प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया गया। इस दौरान आधार, जन्म मृत्यु पंजीकरण एवं आरटीपीएस काउंटरों का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया गया।
यहां से निकलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी चिरैया प्रखंड स्थित मीरपुर पोखर पार्क गईं जहां वन महोत्सव के अवसर पर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम अंतर्गत 50 हजार वृक्षारोपण के लक्ष्य का शुभारंभ करते हुए आम का वृक्ष लगाईं। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ज्योति कुमार सिंह प्रखंड स्तरीय मनरेगा टीम के साथ उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:कनाडा के दंपत्ति ने स्पेशल नीड्स बालक को लिया गोद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:विधिक सेवा शिविर 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment