RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिविर:त्वरित समाधान से नागरिकों में खुशी की लहर।

जनसमस्याएं सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला स्तर पर की सुनवाई।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)03 जुलाई। जिला महेंद्रगढ़ में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों का समाधान होने से उनमें खुशी की लहर है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के सामने कई फरियादियों ने कहा कि ये शिविर लगातार जारी रहने चाहिए ताकि आमजन की सुनवाई हो। वे सरकार की इस मुहिम से प्रसन्न नजर आए। आज लगे समाधान शिविरों में कुल 191 मामले रखें गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
समाधान शिविर में गांव रामबास से आई स्नेह लता ने बताया कि वह अपने भतीजे की दिव्यांग पेंशन के लिए आई थी। मौके पर ही अधिकारियों ने सारे कागजात लेने के बाद दिव्यांग पेंशन बना दी है। इस तरह से मौके पर काम होने से वह बहुत खुश है।
इसी प्रकार सिरोही बहाली के सज्जन सिंह ने बताया कि वह वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लिए आए थे। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ आवश्यक कागजात पर साइन करवा लिए हैं और मौके पर ही उनकी पेंशन बना दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से वह बहुत ही खुश है।
समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। यह सुनवाई हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक होती है।
इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए।
इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 3 से 4 नवंबर तक कोल्लम-तिरुवनंतपुरम (केरल) का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा:खाद्यान्न वितरण समय पर सुनिश्चित करें : उपायुक्त

rktvnews

मिशन ओलंपिक सेल ने उपकरण मरम्मत एवं उन्नयन के लिए ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन और प्रवीण जाधव के प्रस्तावों को स्वीकृति दी

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध खनन में 8 से ज्यादा पोकलेनों को किया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment