RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

भोजपुर: जिला समाहरणालय में आयोजित की गई तरंग चित्रकला प्रदर्शनी।

विभिन विद्यालयों विद्यार्थियों के 200 चित्रों का हुआ प्रदर्शन।

विशिष्ट चित्रों को संस्कृति भवन में मिलेगा स्थान : डीएम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 30 जून।शनिवार को आरा जिला समाहरणालय में तरंग चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस चित्र प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न विद्यालय के लगभग 200 चित्रों का प्रदर्शन किया गया इस मौके पर विभिन्न चित्रों को देखकर सभी मन मोहित हो गए एवं उन्होंने कहा की चित्रकला बच्चों के जीवन के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है जिसमें छात्र आस्था अंजलि एवं सानिया नसीम की चित्रकला अत्यधिक मात्रा में प्रस्तुत की गई। इन चित्रों को देखकर दर्शक काफी मनमोहित दिखे। इस चित्र के प्रदर्शनी आयोजनकर्ता सुकेश कुमार सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने कहा कि यह प्रदर्शनी की तैयारी लगभग साल से चल रही थी। जिसमे बच्चों द्वारा बहुत मेहनत करके कलाकृति तैयार की गई है।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशिष्ट चित्रों को प्रशासन संस्कृतिक भवन में स्थान देगा। इस मौके पर ऋतु वर्षा ,स्वर्ण गुप्ता, आयुषी, तनु प्रिया ,सत्यम केसरी, वैष्णवी, अभिनव राज, तृषा एवं सानिया नसीम और आस्था अंजलि के चित्रों को लोगों ने काफी पसंद किया ।इस मौके पर चित्रकार सुकेश ने भी अपनी चित्रों की प्रस्तुति की इस मौके पर प्रदर्शनी में लगाए गए विशिष्ट चित्रों के लिए आज बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा|

Related posts

व्यंग्य:हिंदू डरेंगे, तभी तो एक रहेेंगे🤪

rktvnews

भारत को एक रणनीतिक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार घरेलू रक्षा औद्योगिक इको-सिस्‍टम का एक सुदृढ़ आधार विकसित कर रही है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु डीएम ने कलाकारों को सारण(छपरा)के लिए किया रवाना।

rktvnews

बागपत:विशाल प्रकृति परीक्षण शिविर में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

राजस्थान:एसएमएस में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का प्रकरण,चिकित्सा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर की मामले की गहन समीक्षा।

rktvnews

देवघर:मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न — श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार।

rktvnews

Leave a Comment