RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 जून।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आज एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस चयन प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा प्रतिनियुक्त अविनाश कुमार (एन०आई०एस०), जितेन्द्र कुमार एवं रोहित कुमार के देख रेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी बिहार प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना साथ ही बिहार के जो भी प्रतिभावान एवं होनहार खिलाड़ी हैं उनका चयन कर उन्हें अलग से प्रशिक्षित करना है।
इस चयन प्रतियोगिता में नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, अशोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, शारीरिक शिक्षक, मदन राम एवं चंदन कुमार, कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

श्रावण मास का प्रथम सोमवार देवस्थान मंत्री ने किया रूद्राभिषेक राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:प्रसव के दौरान महिला की मौत,थाना में मामला दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित।

rktvnews

आईसीजी ने 600 करोड़ रुपये मूल्य के 86 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए और पाकिस्तानी जहाज से चालक दल के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिष्टाचार और भारतीय प्रतिनिधित्व का सवाल।

rktvnews

Leave a Comment