RK TV News
खबरें
Breaking News

उतराखंड: आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात।

सीएस राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)28 जून।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। श्री गुंज्याल ने सीएस राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया। ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आईटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी। बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण रेललाइन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न; कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय के दिए स्पष्ट निर्देश।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

मारपीट मामले का आरोपी गया जेल।

rktvnews

गोपालगंज में तीव्र गति से चल रहा डिजिटाइजेशन कार्य, जिलाधिकारी स्वयं रख रहे निगरानी।

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाटरशेड यात्रा का वर्चुअली शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment