RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया और बच्चों का किया गया स्वागत।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के रोली टीका लगाकर किया स्वागत और उज्जवल भविष्य की कामना।

जिलाधिकारी से चॉकलेट पाकर बच्चे हुए उत्साहित

कक्षा-1 तथा कक्षा 6 में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से स्वागत कर किया जा रहा प्रोत्साहित।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)28 जून।भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव) के दृष्टिगत ग्रीष्मावकाश के उपरान्त दिनांक 29 जून, 2024 से विद्यालयों का संचालन प्रारम्भ किये जाने का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। विद्यालयों का वातावरण छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षक एवं अनुकूल बनाने के लिए यह सरकार की एक अच्छी पहल हैजिसके लिये आवश्यक हैं कि विद्यालय पुनः खुलने नए सत्र के शुभारंभ पर विद्यालय समुदाय द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जा रहा है जिसके क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय महाबतपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जिसको एक उत्सव का स्वरूप दिया गया जिलाधिलारी ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रति तथा विद्यालय के अध्यापकों के प्रति जुडाव पैदा होता है, जिसके फलस्वरूप विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन गतिविधियों में सक्रियता एवं रूचि उत्पन्न होगी।
आज विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए विद्यालय को फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों आदि से सजाया गया और विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया ओर दिन मध्याहन भोजन में बच्चों के लिए रूचिकर हलवा, खीर आदि भी खिलाये जा रहे ।
28 जून, 2024 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक उत्सव का रूप देते हुए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये गए । इस संबंध में यह भी अपेक्षा की जाती है कि कक्षा-1 तथा कक्षा 6 में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से स्वागत करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ द्वारा तैयार किए गए वेलकम कार्ड देकर जिला अधिकारी को सम्मानित किया जिसके जिलाधिकारी ने सहाना की।
जनपद के 531 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए मनाया गया उत्सव जिसमे समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, प्राचार्य / प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, स्टेट रिसोर्स ग्रुप, अकादमिक रिसोर्स परसन एवं जिला समन्वयक द्वारा भी जनपद के किसी एक विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर विद्यालय में छात्र छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । इससे छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों को अभिप्रेरणा प्राप्त होगी उनके मनोबल में वृद्धि होगी और विद्यालय में उत्साह वर्द्धक माहौल का सर्जन होता।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और बरसात के समय में सभी को अधिक से अधिक पौधा रोपण करने के लिए अपील की उन्होंने कहा पौधे लगाने से वातावरण हरा भरा और शुद्ध वायु मंडल रहता है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत समस्त शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में कुल 271.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।

rktvnews

एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश!बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा: तेज हुई कार्रवाई, उपायुक्त की निगरानी में जमीनी स्तर पर मिल रहा समाधान।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

नारनौल:लोगों का एक ही जगह पर समाधान करना समाधान शिविर का लक्ष्य :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment