RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तापमान का बढ़ना समस्त जीवों के लिए खतरा: साहित्यकार, जीतेन्द्र कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून।विश्व पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा के तहत बुधवार को विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली और अंत्योदय चेतन मंडल , आरा, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय, जमालपुर, भोजपुर में किया गया । जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध साहित्यकार जितेंद्र कुमार पर्यावरणविद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा, एवं प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज तापमान का बढ़ना मानव, वनस्पति एवं जीवों के लिए खतरनाक है ।वनों की कटाई एवं भू-क्षरण के कारण जैव विविधता प्रभावित हो रही है जिसका निदान केवल वृक्षारोपण से ही संभव है।
बीएनचौधरी ने अपने लेख प्रस्तुति के माध्यम से कहा कि लैंड रेस्टोरेशन, डिजरटिफिकेशन एवं ड्राॅट रेसाइलेंस जैसे शब्द मानव समुदाय के लिए चुनौतीपूर्ण है।प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, सूखा, भूस्खलन, पानी का क्षरण से बचाव करना होगा।इससे वनस्पति का ह्रास, जमीन का बंजर होना,जैव विविधता को नुकसान पहुंचाते हैं। राजेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना होगा ।
डॉ० दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि भावी पीढ़ी को पौधारोपण और जल संचयन के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आम, आंवला, बरगद, पीपल, नीम, सागवान, आदि का पौधारोपण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंत्योदय चेतन मंडल के सचिव रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को स्थिर करना, वन – जीवों के प्रजातियों को बचाना, एवं जंगल की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा राममोहन राय स्मारक संस्थान के सचिव चंद्रभूषण सिंह, सुबोध सिंह, विमल कुमार राय, नवीन शिक्षा सह विकलांग सेवा आश्रम कोल्हरामपुर आदि का सराहनीय योगदान रहा ।कार्यक्रम में प्रीति कुमारी जुली कुमारी संजू कुमारी सीमा कुमारी आदि की सरहानीय भूमिका रही।

Related posts

रायपुर : बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियां जोरों पर, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन।

rktvnews

रांची:भाषा की प्रेषणीयता के लिए व्याकरण का ज्ञान अपेक्षित है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के लाभ-हानि तथा चुनावी प्रक्रिया को समझना जरूरी : मुख्य वक्ता प्रो. एहतेशाम खान

rktvnews

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

“माँ का आँचल – प्रेम की छाँव, बलिदान का गीत”।

rktvnews

Leave a Comment