RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 25 जून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने हेतु चर्चा की। वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण से पूर्व अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अलकनंदा, भागीरथी तथा सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय के साथ पुर्नसमीक्षा करने के लिए अनुरोध किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से Integrated Manufacturing Cluster खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया। साथ ही मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास एवं मंदिर मार्गों को 02 लेन करने के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए Multi Model Logistics Park (MMLP) तथा औद्योगिक विकास हेतु BHEL हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तान्तरण का अनुरोध किया।

Related posts

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि :उपायुक्त

rktvnews

बागपत:वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : आरके सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश में ड्रग्स के डिटेक्शन, नेटवर्क का विनाश, दोषियों के डिटेंशन और नशे की लत के शिकार लोगों के पुनर्वास के माध्यम से नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है:अमित शाह

rktvnews

जबलपुर: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर मध्यप्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment