RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:जे.पी.सेनानी प्रेमदर्शन उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जून। सोमवार को संध्या में लोकनायक जयप्रकाश स्मारक,कलक्ट्री तालाब,आरा पर 1974 आन्दोलन के सेनानियों और शहर के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमदर्शन उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी।लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान के महासचिव सुशील कुमार द्वारा बताया गया की 15 जून को सीढ़ी पर गिर जाने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे।आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। उन्हें पटना के ‘हाई टेक’ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 16 जून के प्रातः उनका दुखद निधन हो गया।सुशील कुमार ने उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी भाई के परिवार के साथ रहते थे। उपाध्याय जी पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता रहते हूए भी दलीय राजनीति से हमेशा अलग रहे।पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर ने प्रेमदर्शन उपाध्याय को एक निश्छल और प्रतिबद्ध समाजकर्मी बताया. वो जीवन भर सम्पूर्ण क्रांति के प्रति समर्पित रहे. कृष्ण बिहारी, अधिवक्ता ने उनके साथ बिताये जेल जीवन के संस्मरणों को अश्रुपूरित नेत्रों याद किया। दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।श्रद्धांजलि सभा का संचालन स्मारक के महासचिव सुशील कुमार ने किया. सभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, गुलाबचंद प्रसाद, रामाका़ंत ठाकुर, विनोद सिंह, नाथूराम, अवकाश प्राप्त न्यायधीश अरूण श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी, अशोक मानव, साहेब कुमार, लड्डू भोपाली, अश्विनी कुमार, सरफराज अहमद, संजीत कुमार, अरूण श्रीवास्तव, राजेन्द्र मनियारा, प्रह्लाद सिंह के अतिरिक्त कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति व तीव्रता को देख एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश दिया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय महासागर रिम एसोसिएशन सेमिनार।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त,सारण प्रियंका रानी के द्वारा किया गया।

rktvnews

Leave a Comment