RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

पटना:विश्व योग दिवस पर हेल्थ इंस्टिच्युट में शिक्षकों और छात्रों ने सीखा योग।

सम्मानित की गए योग-शिक्षक, विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार ) 21 जून। विश्वयोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बेउर स्थित स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान ‘इंडियन इंस्टिच्युट औफ़ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च में, एक दिवसीय योग-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योग पीठ के आचार्यों ने संस्थान के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्राणायाम और योगासनों का प्रशिक्षण दिया।
योग-कार्यशाला का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने किया। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति ने योग की महिमा की विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ने का आग्रह किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति सदा निरोग और तन-मन से बलशाली हो जाता है। यह एक सहस्राब्दियों से परीक्षित वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसका शरीर पर और मन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
योगाचार्या श्वेता बौबी ने कहा कि व्यवहार में आने वाले आठ प्राणायामों में ‘भ्रस्त्रिका’, ‘कपाल भाति’ और ‘अनुलोम-विलोम’ तीन ऐसे प्राणायाम हैं, जिनके नियमित अभ्यास से ९९ प्रतिशत रोगों का उपचार किया जा सकता है। योग मनुष्य को तन-मन से निरोग करने वाली अत्यंत प्राचीन पद्धति है, जिसका अधिकाधिक प्रचार और व्यवहार होना चाहिए।
आरंभ में डा सुलभ ने योगाचार्या श्वेता बौबी तथा कुमार अनुपम को अंग-वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। प्रो संतोष कुमार सिंह ने कार्यशाला का संचालन किया।

Related posts

रायपुर:सांप्रदायिकता का ज़हर देश के लिए घातक, देश बचाने गंगा जमुनी सांझी संस्कृति को बचाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार की जरूरत : राम पुनियानी

rktvnews

सकारात्मक दैवीय ऊर्जाओं का मंदिर में होता है प्रवाह:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर शाम 05.30 बजे तक 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, प्रशासन ने किये है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

rktvnews

गौ हत्या बंद होनी चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment