RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मोतिहारी:जिलाधिकारी ने किया बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतिहारी (बिहार)19 जून।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा आज जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण कर जायज़ा लिया गया एवं बाढ़ पूर्व तैयारीयों की समीक्षा की गई।
स्थल निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड के फूलवार ग्राम में तिलावे नदी पर कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया तथा इसके तकनिकी तथ्यों सम्बंधित सभी जानकारी जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपलक अभियंता ईo इफ़्तेख़ार इमाम से लिया, यहां पर जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थिय ग्रामीणों से भी पूर्व के वर्षों में नदी से उत्पन्न बाढ़ सम्बन्धी जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बंगरी नदी का भी निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अभियंताओं को संभावित बाढ़ को ध्यान में रखकर सभी तैयारी पूरी कर लेने का निदेश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य रूप से बाढ़ संघर्षात्मक समग्रीयों की स्तिथि, सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर समग्रीयों तथा बालू का समुचित भण्डारण आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल से वेट लिफ्टर मोहम्मद कैफ ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गिरीडीह :मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने की वाणिज्य-कर एवं योजना विभाग की समीक्षा की, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर।

rktvnews

सीएसआईआर-सीजीसीआरआई में ‘वन वीक वन लैब’ कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:संविधान और बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया : रेणु देवी

rktvnews

ग्वालियर:स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव के लिये 4 आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम बना नरक निगम : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment