RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि का हुआ लोकार्पण,आरा कृषि विज्ञान केंद्र सुना गया भाषण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 में किस्त के लोकार्पण के अवसर पर एक किसान गोष्टी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉक्टर पी द्विवेदी ने बताया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा के द्वारा पूरे देश के 9.26 करोड़ किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त में सीधे किसानो के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई । इसके माध्यम से लगभग 20000 करोड रुपए किसानों को उनके खाते में सीधे भेज दिए गए ।कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया । आपने बताया की कृषि देश की रीड है और किस उसकी आत्मा और सरकार किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित है।
प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार वचनबद्ध है और उनके लिए आने वाले समय में सिंचाई भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण के लिए नई योजनाएं लागू की गई है और एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत निर्यात की भी नई संभावनाओं की तलाश की जा रही है । इसी क्रम में 34000 नई कृषि सखी की योजना सरकार के द्वारा शीघ्र प्रारंभ की गई है जिसका सीधा लाभ किसानों के उनके खेती में मिलेगा।
प्रधानमंत्री द्वारा कृषि सखी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने जानकारी दी की आने वाले समय में 3 करोड़ जीविका व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बहनों को लखपति दीदी बनाने का सरकार का संकल्प है इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक के साथ ही उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री प्रताप शाही भी उपस्थित थे और अपने उद्बोधन से किसानों को मार्गदर्शित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र में इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री जी के अभी भाषण को भी सुना और साथ में इस खरीफ मौसम के तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी भी उन्हें डॉ रामनरेश डॉ सच्चिदानंद सिंह, शशि भूषण कुमार शशि कृषि वैज्ञानिक के द्वारा उपलब्ध कराई गई । डॉक्टर द्विवेदी ने बेहतर पोषण के लिए बायो फोर्टीफाइड धान बीज डीडीआर धान – 69 किसान के मध्य उपलब्ध कराए गए और उनके गुणवत्ता की भी जानकारी दी गई।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बेतिया में भरी हैदराबाद के दंपति की गोद।

rktvnews

पटना:भाषा-विज्ञान और साहित्यालोचन के यशस्वी आचार्य थे देवेंद्रनाथ शर्मा : डॉ सुलभ

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला यक्ष्मा केन्द्र बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:गांवों की जीवन धारा बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment