RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भोजपुर के मसाढ के निहाल सिंह के शानदार प्रदर्शन से टीम पटना को मिला गोल्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।बिहार के भागलपुर में आयोजित 11वीं बिहार राज्य युवा चैंपियनशिप 2024 में पटना की टीम ने अपना परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।विदित हो कि उक्त चैंपियनशिप बास्केटबॉल एसोसिएसन के तत्वाधान में दिनांक 14 से 16 जून तक भागलपुर में आयोजित किया गया था,जिसमें पटना टीम की ओर से खेलते हुए भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड में अवस्थित ग्राम मसाढ़ के निहाल कुमार सिंह पिता रणधीर सिंह (बब्लू सिंह) ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि बिहार के युवा बास्केटबाल खिलाड़ी निहाल ने पटना टीम से खेलते हुए अपने टीम के लिए लीग मैच से फाइनल मैच तक अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई है।उक्त चैंपियनशिप में निहाल सिंह के प्रदर्शन से मसाढ सहित पूरे जिले मे खुशी का माहौल है।चैंपियनशिप जितने के बाद अपने गांव मसाढ पहुंचे निहाल कुमार सिंह का स्वागत करते हुए ग्रामवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।फिलवक्त निहाल सिंह कक्षा 10वीं का छात्र है जो कि आरा मे अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही प्रतिदिन पटना स्थित ड्रीम अकादमी में कोच विष्णु कुमार के निगरानी में अभ्यास करने जाते है।इस बाबत कोच ने बताया की निहाल सिंह एक प्रतिभा संपन्न युवा खिलाड़ी हैं जो अपने खेल को लेकर बहुत ही समर्पित है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: 18 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर से आयोजित होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण।

rktvnews

चतरा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वृक्ष भुइंया को मिला सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र! इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।

rktvnews

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय युवा संसद का समापन।

rktvnews

Leave a Comment