RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार के संयुक्त तत्वाधान में मनी पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।श्री कृष्ण चेतना समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव के अध्यक्षता में मंगलवार को पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह का जयन्ति समारोह श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया।
संचालन सचिव अजय यादव ने किया।समारोह के उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। लालदास राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि राम अवधेश सिंह समाजवाद के प्रखर प्रहरी थे।वे समाज के वंचित लोगो के लिए सड़क और सदन में आजीवन संघर्षरत रहे।
उनका जन्म 18 जून1937को वर्तमान में गड़हनी प्रखंड के पिपरा गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वे बड़ा ही कुशाग्र बुद्धि के थे ।1969में आरा विधानसभा से विधायक1977 में लोकसभा के लिए चुने गए।1986में राज्यसभा में चले गए मनमोहन सिंह सरकार में वे राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य भी बने।उन्होंने मुंगेरी लाल आयोग और काका कालेलकर आयोग के लागू करने के लिए सदन में लड़े और मंडल आयोग को अनुसंशा को1990में लागू भी करवाया था।
समारोह के अंत में जिला अध्यक्ष रामानन्द सिंह की पत्नी संगीता देवी की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा को के शांति की कामना किया गया। सम्बोधित करने वाले लोगो मे डॉ राजेन्द्र त्यागी यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष हाकिम प्रसाद वार्ड पार्षद जकिरहुसैन अशोक कुमार सिंह शेषनाथ यादववंश लायक शर्मा पप्पू गोप पप्पू यादव उमाशंकर पासवान रामनरेश जी लखनऊनारायण सिंह जितेंद कुमार सिंह अरविंद सत्यार्थी थे।

Related posts

भोजपुर: पीयूष के NDA में सफलता पर माले नेता अमित ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर 23 को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

अनिल कुमार पासवान के अपहरण के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

rktvnews

भोजपुर: देव दीपावली पर गंगा स्नान से सम्पूर्ण फलों की होती है प्राप्ति: आचार्य संजीव दुबे

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment