RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। शुक्रवार को भोजपुर महिला कला केंद्र आरा के सभागार में, बिंदी इन्टरनेशनल फाउंडेशन, राजस्थान के सहयोग से भोजपुर जिले के सदर अस्पताल, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में कुल 37 ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन, ऑक्सी मीटर और थर्मोगन का वितरण किया गया।
अपने संबोधन में भोजपुर महिला कला केंद्र की सचिव अनिता गुप्ता ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन, ऑक्सी मीटर, थर्मोगन का वितरण करके ग्रामीण क्षेत्र के दलित, महादलित और वंचित समुदाय के परिवारों को आपातकालीन स्थिति में सुलभ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है।”
कार्यक्रम में डॉ. विजय गुप्ता ने ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन के उपयोग के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। सदर अस्पताल आरा से आये प्रभारी डॉ. प्रतीक ने बताया कि यह ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन ग्रामीण क्षेत्र के वंचित समुदाय के परिवारों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी।निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि पिछले 31 वर्षों से संस्था भोजपुर जिले में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कार्यरत है। परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार ने संस्था के कार्य और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था‌ के समन्वयक अतुल कुमार, परियोजना समन्वयक रणवीर कुमार, उत्प्रेरक पुनम देवी, गीता देवी, सोनू कुमार, सामुदायिक शिक्षक पुष्पा देवी, शिवानी कुमारी, निकहत प्रवीण, कुसुम देवी, रीता देवी, और सुनीता देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

चतरा:अवैध नर्सिंग होम व पीसीएनपीएनडीटी की अवहेलना करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पर्यटकों का स्वागत।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया।

rktvnews

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

rktvnews

पटना:डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment