RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘योग कार्यशाला’ का आयोजन किया।

RKTV NEWS/पुणे (महाराष्ट्र)14 जून।राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 14 जून, 2024 को पुणे के खडकवासला में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में समस्त तीनों सेनाओं के कर्मियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यशाला के तहत योग पर एक व्याख्यान में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को निरंतर बनाए रखने में इसके विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में ध्यान, प्राणायाम और आसन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने सही आसन के साथ-साथ सांस लेने की सटीक तकनीक या तरीके भी प्रदर्शित किए। उन्होंने योग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस कार्यशाला ने योग को बढ़ावा देकर, और स्वस्थ जीवन शैली एवं समग्र खुशहाली के विशेष महत्व के बारे में एनडीए बिरादरी को जागरूक करके समस्त उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव डाला।

Related posts

भोपाल:जीएसटी सुधार, आम आदमी को सुविधा और समृद्धि देने वाला उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

यूपी टी20 लीग 2025 के ऑक्शन से पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी कोर टीम को रखा बरकरार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया विभागों का बंटवारा।

rktvnews

गढ़वा:धुरकी-डंडई में बड़ी कार्रवाई, 400 किलो महुआ जब्त।

rktvnews

भोजपुर:यादव विद्यापीठ प्लस टू स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।

rktvnews

Leave a Comment