RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:शिक्षा का आर्थिक और समाजिक विकास में प्रभाव पर हुआ सेमिनार आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून। शहर के एसबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और कॉलेज आईक्यूएसी की ओर से एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय शिक्षा का आर्थिक और समाजिक विकास में प्रभाव था। उद्घाटन मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज गौतमनगर शाहपुर के प्राचार्य डॉ गुलाब फलाहारी, कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, डॉ आरएन मिश्रा, डॉ अरविंद कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ बिंकटेश्वर चौधरी, डॉ उमेश कुमार राय सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, स्वागत विषय प्रवेश डॉ बिंकटेश्वर चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ गुलाब फलाहारी ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा हर मायने में मानव पूंजी निवेश के माध्यम दीर्घकालिक आर्थिक विकास प्राप्त करने के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। शिक्षा गरीबी कम करने का आधार तैयार करती है।कहा जाय तो शिक्षा विकास के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। इसका किसी देश की आर्थिक समृद्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। डॉ आरएन मिश्रा ने कहा कि शिक्षा लोगों के खुद के प्रति और उनके आस पास की दुनिया के प्रति दृष्टिकोण को व्यापक बनाती है। रसायनशास्त्र के डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षित श्रमिकों की मात्रा अर्थव्यवस्था के उत्पादन को बढ़ावा देती है। शिक्षित लोग समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान भी करते है। संचालन डॉ पंकज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग की डॉ चुन्नन कुमारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ केसी चौधरी, डॉ अशोक कुमार तिवारी, डॉ डीपी राय, डॉ मीरा, भरत सिंह, रमेश राय, सुमीर कुमार, सहित कई शिक्षक, कर्मी, व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सेमिनार में यूजी और पीजी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 25 तक 49.5 एमटीपीए उत्पादन क्षमता का लक्ष्य किया हासिल।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के लिए नियुक्त विशेष प्रेक्षक ने जिले का किया परिभ्रमण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा आधार पर अमान्य किए गए कैडेटों के लिए पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

दुनिया भर में होम्योपैथी की प्रभावकारिता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए वैश्विक सहयोग के आह्वान के साथ होम्योपैथी संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment