RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां आधिकारिक रूप से वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने श्री सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित थे।
श्री सिंह के कार्यभार संभालने के अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, ‘वस्त्र क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं। वैश्विक निर्यात के मामले में भी वस्त्र उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग भी किसानों से जुड़ा हुआ है और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

भोजपुर:श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न ,डॉक्टर के एन सिन्हा बने संयोजक ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

मोदी सरकार में दलित, अति पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर पुलिस जुल्म का बदला वोट से लिया जाएगा:मीना तिवारी

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment