RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 जून।मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने आज (10 जून, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने मालदीव की नई सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा की तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क, क्षमता विकास में सहयोग, आर्थिक और व्यापार संबंध तथा विकास में सहयोग सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति ने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंधों और मजबूती देखने को मिलेगी।

Related posts

उज्जैन:उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियां सुविधाजनक रूप से दिए जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में बनेगा प्रकोष्ठ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त करायी जायेगी आईटीआई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा : उप विकास आयुक्त

rktvnews

उज्जैन:गांधी जयंती के अवसर पर नेशनल क्लीन प्रोग्राम के तहत साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेन्द्र पाल होंगे कार्यमुक्त:उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:प्रदेश के हर चौथे बच्चे को की जा रही है आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका : इंद्रजीत

rktvnews

Leave a Comment