RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

बहोरनपुर थाना में पदस्थापित एस आई संजय सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जून। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना में पदस्थापित एस आई संजय सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह सहित बहोरनपुर थाना के सभी पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्ति एस आई संजय सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह किया। इस अवसर पर उन्हें माला, अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने एस आई संजय सिंह के  व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कामों की सराहना की तथा उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि एस आई संजय सिंह ने बहोरनपुर थाना में 19 महीने तक अपनी सेवा दी। वे 31 मई 2024 को सेवानिवृत हुए। वे बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रहने वाले हैं। उपस्थित अन्य लोगों ने भी सेवानिवृत्ति एस आई संजय सिंह के कार्यों की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related posts

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

rktvnews

रामगढ़:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

प्रौद्योगिकी सैन्य कार्यों में क्रांति ला रही है: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी के परिजनों से मिले   बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह 

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का उदघाटन मंडल से श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा किया गया।

rktvnews

महाकुंभ:डिजिटल प्रदर्शनी में मिल रहा ‘एकता ही समाज का बल है ‘ का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment