RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नवादा: डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट किया समाधान।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )07 जून।जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. द्वारा आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन हुआ। आज की जनता दरबार में कुल 54 आवेदन आया जिसमें कई मामलों का जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। आज की जनता दरबार में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत, नल-जल , भूमि विवाद, मार-पीट, राजस्व एवं अन्य समस्याओं से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।
आज की जनता दरबार में थाना-धमौल, ग्राम-ढ़ोढ़ा के सावो देवी, थाना-नेमदारगंज, अंचल-अकबरपुर, ग्राम-फरहा के अनुज प्रसाद, थाना-सिरदला, ग्राम-धिरौंध टोला के व्यास प्रसाद, प्रखंड-काशीचक, ग्राम-भवानी विगहा के सुशीला देवी, वार्ड नं0-35, भदौनी हाट पर के बबलू कुमार, प्रखंड-काशीचक, ग्राम-भवानी विगहा के कुन्ती देवी, थाना-वारिसलीगंज, ग्राम-माफी के मिन्टु कुमार, थाना-रोह, ग्राम-भंडाजोर के रामजी चौहान आदि के द्वारा अपना-अपना आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष दिया गया। जिलाधिकारी ने कुछ आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया तथा अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये। सभी संबंधित विभाग को एक सप्ताह के अन्दर समस्याओं का समाधान कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी तरह के समस्याओं का निष्पादन होता है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से बात कर अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया जाता है। निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन मुख्यालय में भेजने का निर्देश दिया जाता है ताकि सभी समस्याओं का हल ससमय हो।
आज की जनता दरबार में संजय कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजीव कुमार गोपनीय प्रभारी, राजकुमार सिंहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

विक्रम भट्ट सर और महेश भट्ट सर के साथ काम करने के बाद मुझे संगीत और लय की समझ आई – वर्धन पुरी

rktvnews

एमएसएमई का लाभ उठाने के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए पशुधन क्षेत्र के लिए अब तक की पहली ‘ऋण गारंटी स्कीम’ लॉन्च की गई।

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लेह में नागरिक अभिनंदन में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment