RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:जल-गंगा संवर्धन अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री लोधी ने किया वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 जून।संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये सभी से पौधरोपण का आव्हान किया। उन्होंने कहा पौधे जरूर लगायें, क्योंकि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। नोहटा में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। “सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगायें हम” का नारा सभी ने कार्यक्रम में लगाये।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। वर्षा काल में जो पेड़-पौधे लगाएंगे, वह निश्चित रूप से बड़े होंगे। उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बारिश में पेड़-पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए सभी से आव्हान किया कि बरसात के मौसम में पौधे जरूर लगाएं। राज्यमंत्री लोधी कलेहरा, जबेरा सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।
राज्यमंत्री लोधी ने उपस्थित सभी जनों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई और पौधरोपण करने प्रेरित किया।

Related posts

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कोयम्बटूर में राजस्थानी संघ भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान को पर्यटन में बनायेंगे नंबर वन डेस्टिनेशन : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण कारीगरों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए मधुमक्खी बक्सों के साथ 411 मशीनरी और टूलकिट का वितरण।

rktvnews

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment