RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति एवं अहिसा विभाग द्वारा किया गया सघन वृक्षारोपण।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान)05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति एवं अहिंसा विभाग तथा स्वयंसेवी संगठन मित्राय- वी ह्यमन (इण्डिया) फाउन्डेशन के सहयोग से साईंस पार्क, शास्त्री नगर में सघन वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया गया।
इस अवसर पर साईंस पार्क में लगभग 108 पौधे लगाये गये, जिनमें 20 अशोक, 2 मोलश्री, 3. कदंब, 3 गुलमोहर, 10 नीम, 5 करंज, 2 अर्जुन, 5 मोहिनगी, 5 जामुन, 5 आग, 2 कचनार 5 बील, 3 ऑवला, 2 पीपल, 7 बड़, 5 रुद्राक्ष, 5 कल्पवृक्ष, 5 पिलखन, 3 अंजीर 5 शहतूत, 3 अमरुद, 3 थाई एपल सम्मिलित थे।
अभियान में शान्ति एवं अहिंसा विभाग के शासन सचिव वी. सरवण कुमार, उपसचिव विनोद कुमार जांगीड़, उपनिदेशक रजनी मीणा, प्रियंका यादव, मुख्य लेखाधिकारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय का समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवी संस्था मित्राय के प्रतिनिधि डॉ. विनीत शर्मा, हरिशंकर शर्मा, संजय गुप्ता, एडवोकेट अशोक शर्मा, योग गुरु श्रीमती रश्मि, डॉ. अनामिका जैन इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

पटना:आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मिलेगा लाभ: नारायण प्रसाद,मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

भोजपुर:सोनाली सिंह का ऐलान माई बहीन का होगा सम्मान।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय समन्वय राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

रांची:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment