RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चैराई मुसहर टोली सौ परिवारों के बीच नहीं है एक भी शौचालय:नई आशा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। सोमवार को सामाजिक संस्था “नई आशा” द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के चैराई मुसहर टोली का विस्तृत सर्वे शुरू किया । इस मुसहर टोली में करीब सौ परिवारों के लगभग सवा चार सौ सदस्य निवास करते हैं। इन परिवारों के बीच बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। नल-जल की गंभीर समस्या है। यहां के 200 से अधिक लोगों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। प्रथम द्रष्टया करीब दर्जनभर से अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हैं। यहां के सभी लेबर परिवार के बावजूद लेबर कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड का भी अभाव है। टोला में करीब 100 परिवारों के बावजूद एक भी शौचालय नहीं हैं। मात्र दर्जन भर से भी कम लोगों के पास उज्ज्वला योजना का कनेक्शन तो है लेकिन एक भी परिवार रसोई गैस पर भोजन नहीं बनता है। टोला में 6 से 14 आयु के करीब 70 से अधिक बच्चों बावजूद अधिकांश ड्राॅप आउट के शिकार हैं। लगभग दर्जनभर गर्भवती महिलाओं के बावजूद किसी भी गर्भवती का चेकअप नहीं हुआ है। अब तक एक भी प्रथम गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला है। इस टोला में दो सामुदायिक भवन तो हैं, लेकिन दोनों की स्थिति काफी जर्जर है। टोला में अवैध शराब का निर्माण, विक्री एवं सेवन धडल्ले से होता है। संस्था द्वारा एक सप्ताह के अंदर टोले का विभिन्न मानकों पर संपूर्ण सर्वे के बाद प्रकाशित किया जाएगा। सर्वे अभियान संस्था के संरक्षक भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें इन्टर्नशिप कर रहे सुगंध कुमार, दर्शना तिवारी, प्रत्युशी सिंह, दिल्लू सिंह, सुमित पांडे, सत्यम कुमार केशरी, प्रकाश कुमार सिंह, अमन कुमार, जयप्रकाश दास, काजल कुमारी आदि शामिल हैं।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

दरभंगा:जिला कार्यकारिणी समिति एवं शिक्षा विभाग की हुई मासिक बैठक।

rktvnews

जन औषधि- फार्मासिस्ट जागरूकता सेमिनार: जन औषधि दिवस 2025 के उत्सव का पांचवा दिन।

rktvnews

सीसीआरएएस-सीएसएमसीएआरआई और सीआईएमएंडएच- चेन्नई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर:खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी कृषकों की समस्या को जाने का समाधान करे पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान दिवस पर संविधान के अनुपालन हेतु दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment