RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:पुरा गांव का मतदाता सूची से नाम गायब को लेकर भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

झारखंड से लगभग 25 लाख मतदाताओं का नाम कटाया गया या डिलीट कराया गया।

वोटर लिस्ट से नाम कटना किसी गहरी साजिश का परिणाम।

रांची/झारखण्ड( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)03 जून।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुंचकर पूरे एक गांव के सभी मतदाता का नाम मतदाता सूची से गायब करने के संदर्भ मे दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग किया।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की गोड्डा लोक सभा के जरमुंडी विधानसभा के नोआ मुंडी ग्राम के 200 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब है, जब गांव के निवासी बूथ पर अपना वोट डालने पहुंचे तो बताया गया की उनका नाम मतदाता सूची मे नहीं है, इस पर ग्रामीणों ने बताया की वे सालों से वोट डालते आ रहे हैं कैसे उनका नाम कट गया तो प्रशासन के द्वारा कहा गया की वे लोग अब कुछ नहीं कर सकते। इस संदर्भ मे तत्काल उपायुक्त को शिकायत भी दर्ज कराई गयी और सभी ग्राम वासी अपना अपना वोटर आई डी कार्ड लेकर उपायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराये।
प्रतनिधिमंडल ने सभी 200 ग्राम वासियों का नाम वोटर आई डी कार्ड का नंबर और वोटर आई डी का प्रति भी दाखिल किया है और मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री के रवि कुमार को बताया की बिना किसी षड्यंत्र के संभव नहीं है।
पूरे झारखंड मे इस चुनाव मे लगभग 25 लाख वोटरों का नाम या तो हटा दिया गया या डिलीट कर दिया गया।
प्रतनिधिमंडल मे पूर्व अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर् सिंह शेट्टी, अनुज श्रीवास्तव शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले।

rktvnews

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत तुर्की के एंटाल्या में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के प्रशिक्षण के लिए धन उपलब्‍ध कराया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:डूबने से दो की मौत, एक शव बरामद! दूसरे की खोज जारी।

rktvnews

भोजपुर : बाइक व 12 पीस अंग्रेजी शराब जप्त।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन ने डॉ भीम राव आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment