RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ सिंध नदी के कैंथोदा घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई,सात पण्डुब्बियाँ व एक एलएनटी मशीन जब्त।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 02 जून।जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में शनिवार को डबरा राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत सिंध नदी पर स्थित कैंथोदा घाट के समीप जिला प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 7 पण्डुब्बियाँ व एक एलएनटी जब्त की है। इसी तरह शुक्रवार की रात पनिहार व झाँसी रोड़ पुलिस थाना सीमा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रक जब्त किए गए।
पण्डुब्बियाँ व एलएनटी मशीन तथा ट्रक जब्त करने के साथ-साथ रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं। साथ ही अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विनोबा जी भूमि हिनता मिटाने में भूदान से प्राप्त 22,लाख एकड़ जमीन दान दिया:पूर्व कुलपति प्रो धर्मेन्द्र तिवारी

rktvnews

भोपाल:काव्य के विविध रंग बिखेरती काव्य चौपाल की एक शाम।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीतमय भजनों के साथ हुई भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: सियाचिन की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी “जयमा लामो” दीदियों संग उलेन कपड़े, ड्राई फ्रूटस, हैंडी क्राफ्ट्स का कर रही सफल व्यापार।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका आम चुनाव, डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा है रवाना।

rktvnews

Leave a Comment