RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने ऐस्ट्रो कंपनी के सहयोग से “नक्षत्र सभा” किया उद्घाटन।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 01 जून।उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से आज पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा‘ का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “नक्षत्र सभा” के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुआयामी पर्यटन के दृष्टिगत सरकार अन्य संसाधन भी विकसित कर रही है। सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के दृष्टिगत विभिन्न प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के अलावा साहसिक पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, एस्ट्रो टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एस्ट्रो विलेज स्थापित कर रही है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जो भी पर्यटक आते हैं वो एक बेहतर अनुभव ले कर जायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में नए-नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन समारोह जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के निदेशक डॉ. दीपांकर बनर्जी, डॉ. टी. वी. वेंकटेश्वरन, विज्ञान प्रसार, और स्टारस्केप्स के संस्थापक रामाशीष रे एवं अन्य महानुभावों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने कहा कि नक्षत्र सभा के शुभारंभ के साथ हमारा उद्देश्य उत्तराखंड को खगोल पर्यटन में सबसे आगे रखना है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर से आगंतुकों को उत्तराखण्ड आमंत्रित करना है।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 25

rktvnews

हाइड्रोजन ऊर्जा के व्यावसायीकरण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विशेषज्ञों का विचार-विमर्श।

rktvnews

अनहद कृति वार्षिकोत्सव: ‘विश्व-शांति, सहकार के सरोकार’ हिन्दी-गोष्ठी मियामी में।

rktvnews

भोजपुर:ईद-उल-अजहा पर आरा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हजारों लोगों ने अदा की नमाज।

rktvnews

भोजपुर: वोट कटवा लोगो से सावधान रहे जनता: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment