RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन किया।जिसमे विभिन्न महाविद्यालयों के 500 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।मैराथन दौड़ महाराजा महाविद्यालय से शुरू होकर पकड़ी चौक, कतीरा मोड़ होते हुए स्टेशन परिसर में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं में बेहद ही जोश देखने को मिला ।इस भीषण गर्मी में भी युवा जोशपूर्ण दिखे और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी को लेके काफी उत्साहित लगे।लोगो को भी प्रेरित करने का प्रण लिया। मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत सह मंत्री राज पांडेय ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सभी चरणों के चुनाव पूर्ण होने के बाद अब चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और हमारे आरा लोकसभा में भी अंतिम चरण में ही चुनाव होना है जिसमे की युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थी परिषद ने आज मिनी मैराथन का आयोजन किया है। हम युवाओं के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है ।आज हमारा देश दुनिया में सबसे युवा देश है.।आज युवाओं के कंधों में यह जिम्मेवारी है कि देश में एक सशक्त सरकार को चुनकर संसद में बैठाये और मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं अभाविप के राज्य विश्विद्यालय कार्य संयोजक छोटू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की महती भूमिका है। देश में लगभग 66 फीसदी युवा वोटर है जो देश के कर्णधार हैं।उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि हम युवा इस देश के महापर्व में खुद की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए भी बढ़-चढ़कर आगे आये और देश में एक सशक्त सरकार बनाये.वही प्रांत खेलो भारत आयाम सह प्रमुख चंदन तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव महापर्व के तरह आता है इस महापर्व में सबों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।और युवाओं के कंधो पर आज जो जिम्मेवारी है युवा इसे समझे एवं समाज के हर व्यक्ति को मतदान केंद्र तक लाने का प्रयास करे।। इस अवसर पर विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी, जिला संयोजक अनुप सिंह,नगर मंत्री आदित्य कुमार, नगर सह मंत्री निखिल राज, राहुल कुमार,समीर सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल राय,उमंग कुमार, राजन कुमार,जैन कॉलेज अध्यक्ष शौर्य पाठक, महाराजा कॉलेज अध्यक्ष रितेश कुमार, पयहारी कॉलेज अध्यक्ष विक्रांत ओझा,रितेश उपाध्याय,अंबुज सिंह, प्रवीण बजरंगी,आशीष कुमार,रॉकी सिंह, स्वेता कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related posts

बिहार: PK ने पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या पर सरकार और ADG को घेरा, बोले- ADG का बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है, अगर मर्डर करने वाले लोग उन्हें किसान दिख रहे तो अपने आंख की जांच करानी चाहिए।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर की बेटियों ने शतरंज में रचा इतिहास, रानी पूजा व अर्पिता सिंह सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment