RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मसाढ के कुणाल का जूनियर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में चयन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई। गुरुवार को आरा के उदवंतनगर प्रखंड में अवस्थित मसाढ गांव निवासी मुनमुन सिंह के पुत्र कुणाल कुमार सिंह का चयन भारतीय बास्केटबॉल अंडर 18 पुरुष प्रशिक्षण शिविर में हुआ है।विदित हो कि उक्त शिविर 06 जून से 06 जुलाई तक इंदौर में आयोजित किया गया है।जहाँ प्रशिक्षण के बाद चयनित सैनिक टीम अंडर 18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024 में खेलेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य के मूल निवासी कुणाल कुमार सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉस्टल में रहकर उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के बास्केटबॉल कोर्ट से ही बास्केटबॉल का ककहरा सीखा है।कुणाल पिछले वर्ष राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता की समान पदक विजेता उत्तर प्रदेश जूनियर टीम के भी सदस्य रहे थे।कुणाल के इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,सचिव डॉ अशोक कुमार सिंह,उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह,प्रशिक्षक प्रीति सिंह,जिलाधिकारी भोजपुर महेंद्र कुमार,पुलिस अधीक्षक भोजपुर नीरज कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त वीरकर विक्रम, जिला खेल पदाधिकारी संजय सिंह,वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह जैतेश,मसाढ पंचायत कि मुखिया प्रिया सिंह,समाजसेवी राकेश सिंह व कार्तिक राम,विवेक श्रीवास्तव,अशोक सिंह रणजीत सिंह तथा उनके भाई अमित सिंह गौतम आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।कुणाल इस चयन पर जिले सहित पुरे गाँव में हर्ष व्याप्त है।इस अवसर पर परिजनों एवं दोस्तों ने माँ भवानी मंदिर मसाढ में पूजा अर्चना कर कुणाल के उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की।

Related posts

दरभंगा:अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक ।

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के विधानपरिषद सभापति बनने पर भाजपा के कार्यकताओ मे खुशी की लहर।

rktvnews

पटना :मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग का पदभार संभाला।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने रक्षा बंधन पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment