RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 30 मई।हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सूचना महानिदेशक ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का अर्थ है उगता सूरज और सही मायनों में इस उगते सूरज ने नई राह दिखाने का कार्य किया। यह राह राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह से थी। उन्होंने कहा कि आज जो भी माध्यम हैं, उनमें अब सामाजिक वाला हिस्सा नजर नहीं आता। ऐसे में हमें पुनः एक बार सामाजिक जागरूकता लाने की जरूरत है। आज कहीं न कहीं हम अपने मानवीय मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, यही वजह है कि व्यक्ति प्रिय होने के बजाए हम वस्तु प्रिय होते जा रहे हैं। सूचना महानिदेशक ने कहा कि पहले की तुलना में अब लोगों में धैर्य का अभाव भी तेजी से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। समाचार लिखते या कवर करते समय हमें संतुलन का बेहद ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, अनुपम द्विवेदी व संजीव कंडवाल ने भी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपने विचार प्रमुखता से प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सूचना महानिदेशक सहित अन्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अथानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

पटना:नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

rktvnews

पटना:आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए की गंगा घाट की सफाई।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

rktvnews

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

Leave a Comment