RK TV News
खबरें
Breaking Newsमौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के तापमान आंकड़े जारी किये।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 मई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) नेटवर्क पर आधारित दिल्ली के तापमान के आंकड़े जारी किये। इस नेटवर्क की स्थापना 2022 के गर्मियों के मौसम में हुई और इन्हें दिल्ली और एनसीआर (मैन्युअल विभागीय स्टेशनों के अतिरिक्त) के विभिन्न हिस्सों में फैले 15 नये स्थानों पर तापमान और वर्षा निगरानी रिपोर्टिंग के लिये परिचालन में लाया गया।
आईएमडी के अनुसार, 5 विभागीय आब्जर्वेटरी (सफदरजंग, पालम, आयानगर, रिज़ और लोधी रोड़) और 15 एडब्ल्यूएस द्वारा 29 मई 2024 यानी आज रिकार्ड अधिकतम तापमान तालिका 1 में दिया गया है।
दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जबकि अन्य स्टेशनों के मुकाबले मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह स्थानीय कारकों अथवा सेंसर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है। आईएमडी आंकड़ों और सेंसर की जांच कर रहा है।
29 मई 2024 को दिल्ली के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान कल की तुलना में कम हुआ है (तालिका 1 देखें)। इस दौरान दोपहर में दिल्ली में कई स्थानों पर वर्षा हुई जिससे तापमान में और कमी आई। अगले 2 से 3 दिन में बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ, वर्षा/आंधी और अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बहने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं से तापमान में धीरे धीरे और कमी आयेगी साथ ही लू की स्थिति में भी सुधार होगा।
शहरी क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर तापमान भिन्न होता है यह स्थानीय स्तर पर जल निकायों से निकटता, बंजर भूमि, कंक्रीट और सघन शहरी क्षेत्र, हरित क्षेत्र आदि पर निर्भर करता है।
आईएमडी के पांच प्रमुख स्टेशन लंबी अवधि से नियमित रूप से अवलोकन रिपोर्ट दे रहे हैं और उन्हें जलवायु स्टेशन के तौर पर जाना जाता है। सभी विवरण स्थितियों को पूरा करते हुये दीर्घावधि आंकड़े आईएमडी की इन 5 विभागीय आब्जर्वेटरी से उपलब्ध हैं जिन्हें तालिका 1 में दर्शाया गया है। रूझानों और चरम स्थिति का पता लगाने के लिये इन पांच स्टेशनों के आंकड़ों पर विचार किया जा सकता है।
तालिका 1 : दिल्ली-एनसीआर में 28 और 29 मई को विभिन्न स्थानों पर दर्ज अधिकतम तापमान और उसकी प्रवृति।

Related posts

बक्सर: डीएम ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन में शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 15वीं ई-नीलामी में 2255 बोलीदाताओं को 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री।

rktvnews

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा।

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष ने किया सम्मानित!उद्योग मामलों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा।

rktvnews

भोपाल:पलाश सुरजन ‘लोकजतन सम्मान’ से अभिनंदित, ‘शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान’ में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment