RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 15वीं ई-नीलामी में 2255 बोलीदाताओं को 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री।

नई दिल्ली/5 अक्टूबर।खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) (ओएमएसएस[डी]) के तहत 15 वीं ई-नीलामी के दौरान 2255 बोलीदाताओं को कुल 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री की गई। बुधवार, 04 अक्टूबर, 2023 को आयोजित इस ई-नीलामी में देशभर के 481 डिपो से 2.01 एलएमटी गेहूं और 264 डिपो से 4.87 एलएमटी चावल की पेशकश की गई।
चावल, गेहूं और आटे की खुदरा कीमत को नियंत्रित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप की भारत सरकार की पहल के एक भाग के रूप में, गेहूं और चावल दोनों की साप्ताहिक ई-नीलामी आयोजित की जाती है। ई-नीलामी में गेहूं और चावल दोनों के लिए 2447 सूचीबद्ध खरीदारों ने भाग लिया।
पूरे भारत में 2150 रुपये/क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले एफएक्यू गेहूं के लिए भारित औसत विक्रय मूल्य 2185.05 रुपये/क्विंटल जबकि 2125 रुपये/क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले यूआरएस गेहूं का भारित औसत बिक्री मूल्य 2193.12 रुपये/क्विंटल था।
पूरे भारत में 2932.83 रुपये/क्विंटल आरक्षित मूल्य के मुकाबले चावल का भारित औसत विक्रय मूल्य 2932.91 रुपये/क्विंटल है।
ई-नीलामी की वर्तमान श्रृंखला में, किसी खरीदार के लिए गेहूं के लिए अधिकतम 10 से 100 टन और चावल के लिए 10 से 1000 टन की पेशकश करके खुदरा मूल्य में कमी का लक्ष्य रखा जा रहा है। यह निर्णय छोटे और सीमांत अंतिम उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिक प्रतिभागी आगे आ सकें और अपनी पसंद के डिपो से चालव या गेहूं की मात्रा के लिए बोली लगा सकें।
स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए व्यापारियों को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है और ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं खरीदने वाले प्रोसेसरों की आटा मिलों पर नियमित जांच/निरीक्षण किया जा रहा है। देशभर में 23.04.10 तक 1229 जांच-पड़ताल की गई हैं।

Related posts

नगर पंचायत शाहपुर में सफाई को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

शाहपुर प्रखंड पंचायत उपचुनाव में वार्ड सदस्य के 3 व पंच के लिए 1 समेत 4 ने किया नामांकन 

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में खाद्य, संस्कृति और पर्यावरण पर विचारोत्तेजक व्याख्यान।

rktvnews

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत से भारत मंडपम तक: राज्य स्तर पर विजेता बन विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे अमन।

rktvnews

Leave a Comment