RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

आज नमक कुछ ज्यादा था : कीर्ति जायसवाल

कीर्ति जायसवाल (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)

आज नमक कुछ ज्यादा था!

तीर शब्दों के
चुभते दिल पर,
नारी देखो फिर रोती है।

नहीं चाहती सोना-चाँदी।
नहीं चाहती महँगा गहना।

थोड़ा तो सम्मान करो,
फिर कन्या पूजन क्यों करते हो?

वह पूरा घरबार सँभाले।
क्या उसकी यह गलती थी?

गर्मी की उस तपन में जलती,
रोटी गरमागरम खिलाती।
खुद सूखी रोटी खाती है।
क्या उसकी यह गलती थी?

लगी रही वह तेरी खातिर,
भूल गयी अपना अस्तित्व।
आज नमक कुछ ज्यादा था।
क्या इतनी-सी ही गलती थी?

बात-बात पर ताने देकर
तुमने उसको मार दिया,
कत्ल किया न छूरी से,
तुमने शब्दों से प्राण लिया।

पढ़ी-लिखी थी,
जॉब को छोड़ा।
क्यों?
सारा घरबार सँभाले।

भूल गयी अपना अस्तित्व,
क्या उसकी
कुछ नहीं थी ख्वाहिशें?

फिर वह रोयी,
छुप-छुप रोयी,
सारे बर्तन साफ हुए।

भूल गई थी गाना सुनना,
आज ही सैड सॉन्ग्स सुने।

जब-जब रोयी
खाली डिब्बे में
कितने ही
अचार भरे।

तुम कहते हो,
घर में रहकर
पूरा दिन
करती ही क्या हो?

Related posts

दरभंगा:छठ पर्व एवं काली पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया!नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

नई दिल्ली:ओखला में “डॉ. अब्दुर रशीद अगवान मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता” का प्रभावशाली आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सागर में खुलेगा राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा।

rktvnews

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन!मांगों की पूरी होने तक विरोध करते रहेंगे:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment