RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर शिविर आयोजित ।

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मई। विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर शाहपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर, डेवलपमेंट पार्टनर पीरामल स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयास से शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मतदान हेतू मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चियों को अपने आसपास वोट दिलवाने के लिए उत्साह वर्धित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को माहवारी तथा माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं एवं स्वच्छता रखने के संबंध में बताया गया। बालिकाओं को माहवारी के दौरान खान पान, आराम, योग, व्यायाम तथा साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साप्ताहिक आयरन की गोली खाने की सलाह दी गई। बालिकाओं को जागरूक करने हेतू माहवारी सम्बन्धित रैली, क्विज कंपटीशन तथा पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया। साथ ही साथ भाग लेने वाली बालिकाओं को इनाम और सर्टिफिकेट भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अतिउल्लाह अंसारी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ नीलकुसुम, प्रखंड प्रबंधक मनोज कुमार, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक उमेश कुमार, पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर मो बेलाल अहमद, हिमांशु शेखर सिंह, सपना पांडे, हरणी सिन्हा, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, शाहपुर की वार्डन श्यामा कुमारी, शिक्षका पूनम कुमारी आदि उपस्थित थीं।

Related posts

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को होली की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:ऊर्जा विभाग के मंत्रियों के समूह की बैठक।

rktvnews

कटनी स्कूल के शताब्दी वर्ष में शामिल हुई डॉ प्रीति अदाणी।

rktvnews

भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में “नरेला की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, एक मतदाता का दो-दो जगह नाम” शीर्षक से प्रकाशित समाचार जांच उपरांत सहीं नहीं पाया गया।

rktvnews

लखीसराय :प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ़ –सफाई की कमान जीविका दीदियों को,हलसी प्रखंड कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment