RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे: प्रशांत किशोर

तेजस्वी यादव ने 1 इंटरव्यू में PK के बारे में कहा कि वो बिहार में चलने वाले नहीं हैं इसपर प्रशांत का तंज, कहा-
बिहार में इसबार उन्हें पढ़ा-लिखा मिल गया है तभी उन्हें डर लग रहा है, तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)29 मई।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश और तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोलते हुए समाज के लोगों से अपील की कि इन नेताओं से आप कोई अपेक्षा न करें। प्रशांत किशोर ने कहा कि इन नेताओं से आप क्या अपेक्षा करते हैं? तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि समाज में लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहें। समाज अगर पिछड़ा रहेगा तभी न जाकर 9वीं पास आदमी को लोग अपना नेता मानेंगे। बिहार में जो आदमी शर्ट के ऊपर गंजी पहन लिया तो लोगों को लगता है कि वही जमीनी नेता है। भले उसको भाषा और विषय का ज्ञान नहीं हो। कोई पढ़ा-लिखा आ जाए तो हम और आप बात करते हैं कि ये बिहार में नहीं चलेगा। आज देश में भष्टाचार कहां नहीं है? नेता कहां झूठ नहीं बोल रहे हैं? इसके बावजूद आज बिहार जैसी भयावह स्थिति देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं है। क्या कोई तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों से बिहार में आकर मजदूरी कर रहा है? मगर बिहार के लोग जानवरों की तरह ट्रेन में लदकर भेड़-बकरी की तरह मजदूरी करने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार को फैक्ट्री बनाने को लेकर किसी ने चर्चा करते सुना है: प्रशांत किशोर

समस्तीपुर के कल्याणपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपने कभी नीतीश कुमार को किसी फैक्ट्री बनाने को लेकर चर्चा करते सुना? नीतीश कुमार के लिए आज चर्चा का विषय क्या है? उनके लिए आज चर्चा का विषय है कि धरती का नाश होने वाला है। मोबाइल का उपयोग करने से लोग पागल हो रहे हैं। क्या यही नीतीश कुमार का काम है? नीतीश कुमार क्या साइकोलोजिस्ट हैं या मनोवैज्ञानिक हैं? बिहार की जनता ने जो काम नीतीश कुमार को दिया है वो तो ये कर नहीं रहे बाकी बेकार की चीजों में इनका ध्यान रहता है। दुनिया कितने दिनों तक रहेगी कब खत्म हो जाएगी इस पर बात करते हैं। नीतीश कुमार को अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उनपर उम्र का असर हो गया है। पिछले एक साल की उनकी पुरानी स्पीच उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि वो हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं। बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं।

Related posts

बिहार:उन्माद, उत्पात और अराजकता के माहौल में किसी का व्यवसाय सुरक्षित नहीं रह सकता: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलों मे होगी विकसित भारत संकल्प सभा,की गई बैठक।

rktvnews

दो बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

दुमका: छत्तीसगढ़ में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने गाड़े जीत के झंडे।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण कार्यक्रम।

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment