RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार)28 मई।प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दो लोग शासन चलाते रहे हैं लालू और नीताश, इनकी राजनीति तो आप जानते ही हैं। इनका पूरा फोकस ये है कि समाज को बांटो, सबको गरीब, अनपढ़, मजदूर रखो। सबको समाजवाद-समतामूलक बात करके सामाजिक न्याय के नाम पर बेवकूफ बनाकर वोट लेते रहो। कभी किसी ने लालू जी से ये सवाल नहीं पूछा कि जैसा आपका दावा है कि आपने राज्य में, अपने शासन काल में अपनी राजनीति से, सोच से गरीबों को वंचितों को, पिछड़ों को आवाज दी। लेकिन, लालू जी ने जिन वर्गों को आवाज दी उनको शिक्षा क्यों नहीं दी? उनको रोजगार क्यों नहीं दिया? उनको जमीन क्यों नहीं दी? वो इसलिए नहीं दिया क्योंकि आवाज देने से वो उनके लिए जिंदगी भर नारा लगाएगा और उनका झंडा लेकर घूमेगा। अगर, उन्हीं वर्गों को उन्होंने शिक्षित कर दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने पूंजी-पैसा देकर रोजगार दे दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने जमीन दे दी होती तो आज वे उनका झंडा लेकर नहीं घूमते। ये राजनीति है यहां पर। जिसके तहत पूरे बिहार को अनपढ़-मजदूर बना दिया। ताकि आपको अगर 400 रुपए पेंशन भी मिल रहा है तो आपके नेता माई-बाप हैं। आज के जमाने में 400 रुपए पेंशन पाने वाले लोग भी इस बात पर वोट कर रहे हैं कि सरकार 400 रुपए दे रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सारण:उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई करें- डीएम

rktvnews

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।

rktvnews

गया:अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक द्वारा ज़िला के विभिन्न विद्यालय का औचक भ्रमण निरीक्षण किया गया।

rktvnews

बागपत:संचारी अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने ग्राम ढिकौली की साफ सफाई का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment