RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 23 मई।भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में मनीला, फिलीपींस का दौरा किया। इस दौरे ने फिलीपींस के साथ भारत के मजबूत संबंधों को और मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
पोर्ट कॉल में भारतीय और फिलीपींस नौसेना के कर्मियों के बीच विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई), खेल कार्यक्रम, क्रॉस डेक दौरे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोगी सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम शामिल थे।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, और जहाजों के कमांडिंग ऑफिसर आर एडमिरल राजेश धनखड़, ने कमांडर फिलीपीन फ्लीट (सीपीएफ), आर एडमिरल रेनाटो डेविड, और डिप्टी कमांडेंट फॉर ऑपरेशंस, फिलीपीन कोस्ट गार्ड, वी एडमिरल रोलैंडो लिज़ोर पुंजालन जूनियर, के साथ बातचीत की। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट ने फ्लैग ऑफिसर इन कमांड, वाइस एडमिरल टोरिबियो डुलिनयान अदासी जेटी के साथ आपसी हितों के मामलों, सहयोग के अवसरों एवं क्षेत्र में और उससे परे भी मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर व्यापक चर्चा की। इस यात्रा ने भारत और फिलीपींस की नौसेनाओं के बीच नौसैनिक सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने पर चर्चा का अवसर प्रदान किया।
पोर्ट कॉल भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत राजनयिक और रक्षा संबंधों का एक प्रमाण है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए यह भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘सागर’ नीति के अनुसरण में प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।

Related posts

रायपुर : राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पिलाते हैं चाय और बताते है फरारी🤔 वाह रे थाना प्रभारी 😜: तोराब नियाज़ी

rktvnews

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।

rktvnews

होली में फगुआ ..झुमेला बबुआ!

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के इंटवा मे विषाक्त भोजन खाने से एक महिला की मौत, अनेकों बिमार!खुशनुमा माहौल मातम में तब्दील।

rktvnews

Leave a Comment