RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस को बताये बिना युवा जोड़े को हिरासत में लेना महंगा पड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस को।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक युवा जोड़े को राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से हिरासत में लेने और गाजियाबाद ले जाने की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दिए बिना कथित तौर पर किसी कार्रवाई को कैसे अंजाम दिया। जस्टिस अनूप जे भंभानी ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि वे दिल्ली में युगल के आवास और उसके आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना की रात परिसर में किसने प्रवेश किया और बाहर निकला, इसकी जानकारी प्राप्त की जा सके।यह पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में कपल्स के खिलाफ अपने ऑपरेशन को लेकर सवालों के घेरे में आई है। हाईकोर्ट ने 2021 में एक मामले में कहा, “यूपी में चलता होगा यहां नहीं,” तब उसने एक महिला से शादी करने वाले व्यक्ति के पिता और भाई को उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को फटकार लगाई थी।

Related posts

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:फाइनल में पहुंची बेरथ की टीम।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय में मैट्रिक परिणामों को ले हर्ष का माहौल।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

rktvnews

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 प्रतिभागी चयनित!चयनित प्रतिभागी आरा जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

rktvnews

Leave a Comment