RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित : उपाध्यक्ष सह मुखिया सतेन्द्र नारायण सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को डीके कारमेल स्कूल की संस्थापिका स्वर्गीय माता मंझारो देवी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर डीके कार्मल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष और माता मांझारो देवी के सुपुत्र डा. मधेश्वर सिंह,उपाध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह कि उपस्थिति में मौला बाग आरा अवस्थित विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
डॉ मधेश्वर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उन्हें एक प्रेरणा श्रोत बताते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।वहीं विद्यालय के उपाध्यक्ष और कोथुआ पंचायत के मुखिया सतेंद्र नारायण सिंह ने उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया। इन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित है।विद्यालय की प्राचार्या मंजू सिंह ने भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थीयों ने भी माता मांझारो देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभा में उन्हें याद किया।विद्यालय परिवार द्वारा संस्थापिका माता मांझारो देवी के पुण्यतिथि के अवसर पर सभी संस्थानों में निःशुल्क नामांकन के साथ साथ उपहार भी वितरित किया गया।

Related posts

झारखंड:तकनीकी युग में हर एक हाथ को हुनरमंद बनाया जाए : मंत्री दीपक बिरुवा

rktvnews

वाराणसी में एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा निवेशकों की समझ बढ़ाने हेतु विशेष सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन संपन्न।

rktvnews

पटना : पति की लम्बी उम्र हेतु सुहागन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज व्रत! निर्जला उपवास के बाद आज किया पारण।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

rktvnews

चुनाव आयोग ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, आरपी अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री के आतिथ्य में हुआ आईसीएआर के 95वें स्‍थापना दिवस समारोह का समापन।

rktvnews

Leave a Comment