RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़।

स्वागत में लगे ‘अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे।

रथ के आगे पारंपरिक वेशभूषा में चल रही थी 500 महिलाएं।

रास्ते भर लोगों ने गृह मंत्री पर की फूलों की बारिश।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 मई। भगवान बिरसा मुंडा की धरती और झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया।
गृह मंत्री रथ पर सवार थे। उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थे।
रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।
1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।
रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

Related posts

बक्सर:ए0एस0एम0 उच्च विद्यालय बलिहार में आयोजित शिक्षा संवाद में शामिल हुए जिलाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

राममय हुई इंदौर नगरी, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर।

rktvnews

नदियापार पहुंचे भोजपुर एसपी! खवासपुर ओपी का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल

rktvnews

जनसेवक संघ और महासंघ गोप गुट भोजपुर ने सभा का आयोजन कर डॉ एम एस स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment