RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:तारामंडल में बच्चे कलेक्टर संग चलें अनंत अंतरिक्ष की उड़ान पर।

ब्रह्मांड के रहस्य को देख रोमांचित हुए स्कूली बच्चें ।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)16 मई ।उज्जैन के नवनिर्मित तारामंडल में गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय उज्जैन के बच्चों को सौरमंडल और खगोलीय घटनाओं पर केंद्रित 3D फिल्म दिखाई गई। 3D तकनीक के माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्य को देख बच्चे और उनके अभिभावक रोमांचित हो उठें। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को उज्जैन तारामंडल में निशुल्क फिल्म दिखाई जा रहीं हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने भी बच्चों के साथ फिल्म देखीं। जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन श्री आनंद शर्मा , जिला परियोजना समन्वय श्री गिरीश तिवारी, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक भी इस दौरान उपस्थित थें।
तारामंडल में दिखाए गए चलचित्र में असाधारण अंतरिक्ष यान जिसमें वाइजर 1 और वाइजर 2 के इस ग्रह से उस अनंत अंतरिक्ष की उड़ान। जिसमें सौर मंडल के अद्भुत और विशाल ग्रह करीब से कैसे दिखते हैं। ग्रह बृहस्पति और शनि के आकर्षक वलय , उनके उपग्रह, विभिन्न गैसों का असीम भंडार, ज्वालमुखी सहित अन्य घटनाओं को रोचक ढंग से दिखाया गया। ग्रह यूरेनस और नेपच्यून की रंग बिरंगी दुनिया। जिसमें हल्के नीले-हरे बादलों और एक संभावित ‘अंधेरे स्थान’ , स्लेट के रंग का ‘ग्रेट डार्क स्पॉट’ सबसे बड़ा चंद्रमा, ट्राइटन, मीथेन बर्फ और जमी हुई नाइट्रोजन के प्रभाव को 3 डी तकनीक से दिखाया गया।

बच्चों और अभिभावकों ने बताएं अनुभव

उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र आर्यन सक्सेना ने बताया कि खगोलीय घटनाओं को देखकर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव और ज्ञान मिला। उन्होंने बताया कि जुपिटर, सैटर्न, नेपच्यून ग्रह के वातावरण और उनके उपग्रह के बारे में जानकारी उन्हें बहुत रोचक लगी। छात्रा सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 3D तकनीक के माध्यम से स्पेस के बारे में जानना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। अभिभावक मिथिलेश ने बताया कि तारामंडल आकार उन्हें बहुत अच्छा लगा। काफी ज्ञानवर्धक रहा। 3 डी तकनीक के माध्यम से खगोल शास्त्र,प्रक्षेपण यान के बारे जानकर वें और उनके बच्चें काफी रोमांचित हैं।

तारामंडल में चल रहे 11 बजे और ढाई बजे के शो

इंजीनियर तारामंडल विशाल पंचोली ने बताया कि फिलहाल तारामंडल में प्रातः 11:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे कुल दो शो दिखाए जा रहे हैं। जिनकी अवधी 29 मिनट है। अभी आमजनों और स्कूली बच्चों को यह शो निशुल्क रूप से दिखाया जा रहा है। तारामंडल को लेकर स्कूली बच्चों और आमजनों में काफी उत्साह है और रोज शो फुल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक शो में अधिकतम 81 लोग एक साथ बैठकर 3D फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में की 2 लोगो की गिरफ्तारी।

rktvnews

छत्तीसगढ़:शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने टूल एवं स्टडी कीट का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर : डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनी।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment