RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शिवप्रकाश रंजन ने सुदामा प्रसाद संग किया अगिआंव क्षेत्र का दौरा।

आरा और अगिआंव में इंडिया जीतेगा : शिवप्रकाश

मोदी की तानाशाही के दिन पूरे हो गए : सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन ने संयुक्त रूप से अगिआंव विधानसभा अंतर्गत तीन दर्जन से भी अधिक गांवों में तूफानी जनसम्पर्क अभियान चलाया।
इन गांवों में भगवानपुर, पवना, पोसवां, खेड़ी, मेघरियां, नारायणपुर, आगिआंव, गड़हनी, शिवपुर, धमनिया, पड़रिया, पथार, काउप, चांदी , मंझिआंव, सोनवर्षा, चरपोखरी, हरपुर, जैतपुर आदि प्रमुख हैं।
जनसम्पर्क के दौरान लोगों को जम्बोधित करते हुए  इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद यह साफ हो गया कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और मोदी की तानाशाही के दिन पूरे हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी सम्भावित हार से बौखलाए आरा सांसद और भाजपा प्रत्याशी भाकपा(माले) के खिलाफ अमर्यादित प्रचार पर उतर आए हैं और धर्म-जाति का सहारा लेने की हताश कोशिश चला रहे हैं।
इंडिया गढ़बन्धन के अगिआंव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि मोदी सरकार देश की सारी सम्पदा रेल, भेल, सेल, वायुयान समेत जल-जंगल-जमीन को बेच रही है और खेती-किसानी को चौपट कर रही है। उन्होंने तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ 1जून को चुनाव चिन्ह झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर अपना भारी मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के नौजवानॉ केआखों की चमक व खुशी छीन ली है और उनके सारे सपने तोड़ दिए है।
उन्होंने कहा कि अगिआंव की जनता अपने लोकप्रिय विधायक मनोज मंजिल सहित 23 साथियों को फर्जी मुकदमे में सजा दिलाने का भी बदला लेगी।
रवि राय, दिल्ली राज्य सचिव, नवीन कुमार बक्सर जिला सचिव, स्वेता, दिल्ली की युवा महिला नेता, रघुवर पासवान प्रखंड सचिव माले अगिआंव, सुनिल कुमार, प्रखंड सचिव गड़हनी, महेश प्रसाद प्रखंड सचिव चरपोखरी, सबीर कुमार आइसा राज्य सचिव, विनोद केसरी, प्रमोद यादव, चरपोखरी के पूर्व राजद नेता भीम यादव , गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रफी ,व्यवसाई संघ के जिला अध्यक्ष, श्रीनिवासन यादव , अगिआंव राजद नेता सीताराम सिंह, कादिर , मंजुर अली रजा , जफर रजा , सिक्का, हैदर अली, अल्ताफ , अरमान आदि शामिल थे।

Related posts

27 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:गरीब, किसान, युवा, महिला के उत्थान के लिए राज्य सरकार समर्पित: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती आयोजित!डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को उनके योगदान के लिए सम्मान नहीं मिलना शर्मनाक: पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह’’ के दौरान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी ने तीन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment