RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशोकश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

X पर प्रधानमंत्री द्वारा सुशील कुमार मोदी के साथ की साझा की गई तस्वीर।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 13 मई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया।
X पर नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के साथ पूर्व की अपनी फोटो को पोस्ट करते हुए अपनी शोक संवेदना में लिखा है की पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

Related posts

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कालेज भूगोल विभाग आंतरिक परीक्षा के लिए हाइब्रिड मोड का प्रस्ताव भेजा।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार के लखीसराय में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गृहणी बनीं लखपति बिजनेस वुमन।

rktvnews

कुंवर सिंह के वंशज की हत्या कांड की नए सिरे से जांच को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

Leave a Comment