RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ गृह मंत्री द्वारा उनके आवास पर दिए गए रात्रि भोज के दौरान संवाद किया।
पद्म पुरस्कार विजेता कल सुबह (10 मई, 2024) को राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे।

Related posts

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रात 8 बजे तक 36.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो कई दशकों में सर्वाधिक है।

rktvnews

भोजपुर :स्वास्थ्य सर्वेक्षण और बच्चों के बीच पठन समाग्री वितरित।

rktvnews

व्यंग्य:ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे🤪

rktvnews

सरकार ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है: केन्द्रीय राज्य मंत्री भगवंत खुबा

rktvnews

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

rktvnews

एसईसीएल चार अमृत फार्मेसियां खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी।

rktvnews

Leave a Comment