RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में पूर्व चेयरमैन डॉ जी.डी. सिंह की 83 वीं जयंती मनाई गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला, रामप्रवेश नगर बाली-सोनवर्षा में आज विद्यालय के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर जी.डी. सिंह की 83 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात डॉ सिंह द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। क्रमबद्ध रूप से विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा भी उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर नंद कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर जी डी सिंह एक महान शिक्षाविद थे। उन्होंने अपना सारा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया। वे अपने जीवन काल में अनेकों गरीब, असहाय, अनाथ बच्चों को शिक्षा से जुड़े रखने में हरसंभव मदद की तथा अपने शिक्षा के अलौकिक मशाल को सदैव जागृत रखने का काम किया। डॉ जी. डी. सिंह को मानव ही नहीं अपितु महामानव कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वे अपनी विद्वत्ता के बल पर दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक के पद को भी सुशोभित करने का काम किए। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों पुस्तकें भी लिखी। उनकी लिखी हुई पुस्तक राजभाषा हिंदी, माटी की सुगंध हम सभी को सदैव प्रेरित करने का काम करती रहेगी। आज वह हमारे बीच न होकर भी हमारे दिलों में सदा के लिए अमर हैं। हम उनके दिखाए हुए मार्गो पर चलकर उनके द्वारा जलाई गई शिक्षा की अलौकिक मशाल को सफलता के अंतिम शिखर तक ले जाने का एक सार्थक प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्य ए के घोष, वीर बहादुर सिंह, नंदकिशोर सिंह, राजेश्वरी शर्मा, सुष्मिता कुमारी, मालती कुमारी, डॉक्टर सुशीला कुमारी, प्रीति सिंह, रितेश कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार सिंह, धिरेन्द्र नाथ तिवारी, आकाश कुमार शर्मा, सविता कुमारी, रेखा कुमारी, सुरेंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम यादव समेत विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

जापान के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

चतरा:विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओ पी साह की दूसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: 04 अगस्त को मो रफी की स्मृति में तुम मुझे यूं भुला न पाओगे कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी में।

rktvnews

गोपालगंज:डीएम जनता दरबार में फसल क्षति मुआवजा मिलने से खुशी।

rktvnews

03 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment