RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 मई।भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन आज दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन ने किया। संयुक्त अरब अमीरात के संपूर्ण बाजार पर कब्जा करने के लक्ष्य के साथ, इस मंडप ने शानदार ढंग से अपना कदम रखा है। टूर ऑपरेटरों, लक्जरी होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, भारत खुद को 365-दिवसीय गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।
कम-ज्ञात लेकिन आकर्षक स्थलों पर प्रकाश डालते हुए, पर्यटन मंत्रालय ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। यह डिजिटल अभियान गर्मी के मौसम में यात्रा की दृष्टि से भारत के बेहद गर्म होने की धारणा को चुनौती देता है और इसमें हिमालय सहित विभिन्न पहाड़ी रिसॉर्ट्स से संबंधित पेशकश पर जोर दिया गया है। इस अभियान का लक्ष्य पूरे वर्ष भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भारत की भागीदारी से पर्यटन उद्योग और बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन पर्यटन से जुड़ी भारतीय कंपनियों को अपनी पेशकश प्रदर्शित करने, उद्योग के भीतर गठबंधन बनाने और मेना क्षेत्र के आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बदले में, इससे पर्यटन क्षेत्र में राजस्व एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related posts

भोजपुर : पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने लिया बाढग्रस्त क्षेत्र का जायजा।

rktvnews

शराब नहीं प्रेम के नशे में मनाये होली- रघुपती यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री की बिपोर्जोय तूफान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए किया निर्देशित – आम जनता से तूफान संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

rktvnews

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

rktvnews

किसान के हाथों में राजनीतिक ताकत और आर्थिक योग्यता है; उसे किसी की मदद का मोहताज नहीं होना चाहिए- उपराष्ट्रपति

rktvnews

बक्सर मारवाड़ी समिति की बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखियां!भाइयों ने रक्षा का दिया वचन।

rktvnews

Leave a Comment