RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने विभिन्न बैठक सहित जनसंपर्क कर नामांकन सभा के लिए लोगो को आमंत्रित किया।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान 07मई को नामांकन के लिए आमंत्रित किया।
आरा चुनाव प्रधान कार्यालय मे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन की अध्यक्षता मे बैठक हुआ। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवाओ से है।आज देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ चुका है और निश्चित रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकसित बनेगा। लोकसभा चुनाव देश के लिए है और युवा, महिला, गरीब और किसान सभी का मत एनडीए गठबंधन को मिल रहा है,जिससे इस बार हम चार सौ पार करेंगे। युवाओ के भरपुर योगदान से पुनः नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश महाशक्ति के रुप मे उभर रहा है और बहुत जल्द विश्व के महाशक्ति देशो मे शुमार होगा।
वही हम सेकुलर जिलाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय की अध्यक्षता मे हम जिला पदाधिकारियों की बैठक मे शामिल होते हुए आर के सिंह ने एनडीए गठबंधन की एकजुटता पर बल देते हुए गठबंधन को सबसे मजबूत गठबंधन बताया,नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबुती से लड़ने का मंत्र दिया।
वहीं एनडीए प्रत्याशी ने गीधा मे क्रिकेट टुनामेंट के दौरान शामिल हो कर युवा सहित खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होने खिलाड़ियों को देश का मान-सम्मान मे महती भुमिका निभाने वाला बताया।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह आरा नगर के वार्ड 1,04,05,06 के मुहल्ले मे जनसंपर्क कर 07 मई को होने वाले नामांकन सभा मे आने का आमंत्रण दिया और एनडीए के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
आर के सिंह ने सिक्ख समुदाय के साथ गुरूद्वारा मे बैठक किया और उनका समर्थन प्राप्त किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

आरा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शंभू शरण सिंह के निधन पर शोक सभा,रहा नो वर्क।

rktvnews

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस सील।

rktvnews

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की गोवर्धन पर गौ पूजा।

rktvnews

गढ़वा:उज्ज्वला योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर समिति गठन का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: गंगा जल साक्षात ब्रह्म द्रव है:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment