RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मई। शनिवार को प्रभारी सिविल सर्जन, सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का निरीक्षण किया।
डॉक्टर केएन सिंह ने बताया कि वहां दो प्रभारी चिकित्सकों के बीच मनमुटाव की स्थिति थी जिसकी सूचना पर वहां जाकर स्थिति का जायजा दिया और दोनों लोगों को समझा कर लिखित सारी जानकारी मांगी।
वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रणवीर कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार के बीच में मनमुटाव एवं काफी तनाव की सूचना पर यह निरीक्षण किया गया। डॉ सिन्हा ने दोनों पक्ष से बात की और दोनों पक्ष को अपना लिखित बयान देने को कहा तथा साथ ही अस्पताल में अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी से भी अपनी राय लिखित रूप में देने को कहा। दोनों पक्ष की बातों को विचार विमर्श कर समुचित करवाई करने का निर्देश दिया। डॉ सिन्हा ने कहा किसी भी स्थिति में कर्तव्य मे लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।सभी लोग मिलजुल कर एक परिवार की तरह समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे जनता के कष्ट को अधिक से अधिक दूर किया सके। डॉ सिन्हा ने अस्पताल के प्रस्तुति कक्षा जनरल वार्ड एवं टीकाकरण कक्षा सहित कई जगह निरीक्षण किया एवं कई सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण दल में सीएस ऑफिस के प्रधान लिपिक सुरेंद्र बाबू,विजय कुमार, सुधीर सिंह, एवं बबलू आदि शामिल थे।

Related posts

चित्रकूट विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर लिया जायजा।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सीएम डैशबोर्ड कार्यों में रैंकिंग खराब करने करने वाले विभागों को दी चेतावनी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment