RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।3 मई को‌ महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा के सभागार में मनोविज्ञान विभाग और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमए सेमेस्टर वन 2023-2025 की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉक्टर मीना कुमारी थीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महंथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया।इसके बाद प्रधानाचार्या का स्वागत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष स्नेहा शर्मा के द्वारा गुलदस्ता भेंट करके किया गया ।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या ने छात्राओं को नियमित क्लास करने के लिए प्रोत्साहित किया और साथ ही कॉलेज की व्यवस्थाओं के बारे में संक्षेप में छात्राओं को बताया ।विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने अपने विभाग की सभी गतिविधियों एवं नियमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और इस बात के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि छात्राएं नियमित क्लास करें क्योंकि 75% उपस्थिति जरूरी है। साथ ही विभाग में होने वाली सभी क्रियाकलापों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।डॉक्टर सैयदा रबाब फातिमा ने मनोविज्ञान की छात्राओं को सेमेस्टर वन के सिलेबस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला । विभागाध्यक्ष स्नेहा शर्मा ने अपने विभाग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को अपनी छात्राओं के साथ साझा किया और साथ ही नियमित क्लास करने पर जोर देते हुए होम साइंस के सिलेबस के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। लाइब्रेरी की व्यवस्था के बारे में नीलोफर नाहिद और ऑफिस के कार्यों के बारे में प्रेम शरण जी‌ द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं को दी ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कंचन कुमारी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष श्रीमती स्नेहा शर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुप्रिया झा, डॉक्टर राखी सिन्हा ,डॉक्टर रूपाली गुप्ता, डॉक्टर राजबाला ,डॉक्टर पिंकी एवं डॉक्टर कुमारी शिल्पा एवं अन्य शिक्षकगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अमीन के पद पर चयनित 38 अमीनो को बाटे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

बेतिया:जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी हुए लैपटॉप से लैस।

rktvnews

पटना:रोगियों की सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ चिकित्सकगण : कुलपति

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रखण्ड कार्यालय लावालौंग का किया औचक निरीक्षण,बन रहे भवन को तय समय सीमा अंदर कराएं पूर्ण!उपयोगी सामग्री में गुणवत्ता में लापरवाही बर्दास्त नहीं: उपायुक्त

rktvnews

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर, तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment